फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Pashakot and Galu leave for the deep Mahashivratri festival

Mandi News: देव पशाकोट और गलू का गहरी महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना

Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dev Pashakot and Galu leave for the deep Mahashivratri festival
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी के देव पशाकोट और देव गलू का गहरी सोमवार को अपने मूल स्थान मठी बजगान एवं बरोट गलू से देवरथ और देवलुओं के साथ मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

देव पशाकोट के गूर भाटकु राम और पुजारी हरि सिंह ने बताया कि देव रथों के साथ करीब 35 से 40 देवलू सेवक के रूप में पैदल रवाना हुए हैं। 6 दिनों की पैदल यात्रा के दौरान देवता जगह-जगह अपने श्रद्धालुओं के घरों में मेहमाननवाजी करते हुए रात्रि ठहराव करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से देवलुओं के लिए जल पान और भंडारों का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी दोपहर बाद दोनों देवता मंडी शहर में पहुंचेंगे। वहां जिला प्रशासन देवताओं का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

राजदेवता माधोराय के दर्शन कर देवता अपने ठहराव स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान चौहारघाटी के सभी देवता पधर में इकट्ठा होकर साथ में मंडी के लिए रवाना होंगे। मेला समापन होने पर सभी देवी-देवता श्रद्धालुओं के घरों में ठहराव करते हुए अपने मूल स्थान पर पहुंचेंगे। हालांकि घाटी के बड़ादेव हुरंग नारायण अपने हार भ्रमण के चलते द्रंग क्षेत्र के नारला गांव से मंडी महाशिवरात्रि के लिए प्रस्थान पर निकल पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed