फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Kamrunag will leave the temple a week before for Mahashivratri fair

महाशिवरात्रि मेले के लिए एक हफ्ता पहले मंदिर से निकलेंगे देव कमरूनाग

Mon, 07 Feb 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dev Kamrunag will leave the temple a week before for Mahashivratri fair
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला मंडी के लिए बड़ादेव कमरूनाग एक सप्ताह पहले मंदिर से निकलेंगे। महाशिवरात्रि मेला मनाने के फैसले से कारदारों में खुशी का माहौल है। मेले के लिए देवी-देवताओं के कारदारों और श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

भव्य देव समागम में इस बार भी करीब 200 से अधिक देवी-देवता मेले की शोभा बढ़ाएंगे। 28 फरवरी से देवी-देवता अपने पूरे लाव लश्कर के साथ छोटी काशी में पहुंचना शुरू कर देंगे। देवी-देवताओं के कारदारों ने देव वाद्य यंत्रों करनाल, ढोल-नगाड़े, रणसिंगे, शहनाई, देव मुखौटे, देव छड़ी, काहुली, ध्वाजा आदि को सजाना शुरू कर दिया है। देव माहूंनाग तरौर के पुजारी दीनानाथ शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले में आने के लिए देवताओं के वाद्ययंत्रों को सजाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

देव माहूंनाग तरौर का भी महाशिवरात्रि के दिन पुलघराट के पास दो बजे राज देवता माधोराय की छड़ी के साथ स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देव समाज में देवता के मेले में जाने को लेकर खुशी है। देवता अपने कारदारों के साथ नाचते झूमते हुए महाशिवरात्रि मेले में लाव लश्कर के साथ पहुंचेंगे। देव कमरूनाग के कटवाल भीखम राम ने बताया कि देव कमरूनाग महाशिवरात्रि के लिए हर साल एक सप्ताह पहले अपने देव स्थान से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed