फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Kala Kameshwar rode on a golden chariot worth three crore rupees

Mandi News: तीन करोड़ रुपये के स्वर्णरथ पर सवार हुए देव काला कामेश्वर

Mon, 15 Apr 2024 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 15 Apr 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Dev Kala Kameshwar rode on a golden chariot worth three crore rupees
कैप्शन : सिराजघाटी के थुनाग में देव काला कामेश्वर के स्वर्ण रथ की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा आस्थ
गोहर (मंडी)। सिराजघाटी के आराध्य देव काला कामेश्वर के स्वर्ण रथ की प्रतिष्ठा में रविवार को हजारों भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देवता के सोने के रथ की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रविवार को खेल गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। देवता ने पहली बार अपने तीन करोड़ के सोने के रथ के साथ अपने हजारों भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दर्शन दिए।
विज्ञापन

देव काला कामेश्वर का रथ मूल मंदिर पर कमीशर धार ले जाया गया और रविवार सुबह देवता का रथ भव्य जलेब के साथ खेल गांव पहुंचाया। इस मौके पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से सिराजघाटी गुंजयमान हो गई। देवता की प्रतिष्ठा में हजारों लोगों ने शिरकत की। बता दें कि देवता की नौ हारें हैं। इसमें कांही हार, देंता हार, जेठी हार, भुजा रिखी हार, मुझानी हार, तोगड़ा हार, ब्लेंढा हार, रोहाडा हार और कुठेहड़ हार है।
विज्ञापन

देवता के गूर खेम सिंह ने बताया कि देवता के रथ की प्रतिष्ठा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित हुई। मंदिर कमेटी के प्रधान नोक सिंह ने बताया कि देवता के स्वर्ण रथ के दीदार को हजारों भक्त उमड़ पड़े। इस मौके पर सौ के करीब देउठियों के देवलुओं ने शिरकत की।

कैप्शन : सिराजघाटी के थुनाग में देव काला कामेश्वर के स्वर्ण रथ की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा आस्थ

कैप्शन : सिराजघाटी के थुनाग में देव काला कामेश्वर के स्वर्ण रथ की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा आस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed