फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Hurung Narayan did the parikrama of Sukha Khuh, Kahika festival started

Mandi News: देव हुरंग नारायण ने की सूखा खूह की परिक्रमा, काहिका उत्सव शुरू

Sat, 02 Aug 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dev Hurung Narayan did the parikrama of Sukha Khuh, Kahika festival started
सुराहण काहिका उत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की डायनाबाड़ पहाड़ी शनिवार को आस्था, श्रद्धा और देव संस्कृति से सराबोर हो उठी। चौहार घाटी के अधिष्ठाता राजा बड़ादेयो देव हुरंग नारायण के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चार वर्षों के अंतराल के बाद शुरू हुए सुराहण रूहाड़ा काहिका उत्सव का शुभारंभ देव परंपराओं के साथ हुआ, जो तीन दिनों तक उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर को देव हुरंग नारायण ने सूखा नारायण खूह की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही देव रथ ने भव्य शोभायात्रा के रूप में सुराहण गांव की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान समूची पहाड़ी देव धूंध में लिपटी रही। स्नेड नारला गांव से किशोरी लाल का परिवार परंपरा अनुसार विशेष रश्म निभाने पहुंचा। देव खेल के दौरान गूरों ने भी शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुराहण गांव पहुंचने पर देव सूत्रधारी ब्रह्मा के कारदारों और स्थानीय लोगों ने वाद्ययंत्रों के साथ देव रथ का स्वागत किया। जोगिंद्रनगर के हराबाग गांव से नड़ परिवार के सदस्यों ने पैदल यात्रा कर देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार रात को काहिका स्थली पर मुरगण अनुष्ठान और चारवेद सजाने की रस्म अदा की जाएगी। इसके लिए फूटाखल जंगल से देवदार के चार छोटे वृक्ष लाए जाएंगे, जिनके नीचे हुरंग नारायण का प्राचीन भेखले का मोहरा स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह पवित्र चारवेद स्थल पर नड़ समुदाय के पंडित मंत्रोच्चारण के साथ देव हुरंग नारायण का छिद्रा करेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालु भी पापमुक्ति के लिए नड़ों से छिद्रा करवा सकेंगे। अंतिम दिन सोम दत्त उर्फ गुड्डू नड़ देव शक्ति से मूर्छित होंगे और उनकी प्रतीकात्मक अर्थी पूरे गांव में घुमाई जाएगी। अंत में देव जागरण के साथ उनके पुनर्जीवित होने पर यह ऐतिहासिक काहिका उत्सव संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed