फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Hurang Narayan arrived in Bhada Ra's witness

भड़ा रा गवाहन में जातर में पहुंचे देव हुरंग नारायण

Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dev Hurang Narayan arrived in Bhada Ra's witness
चौहारघाटी के देव हुरंग नारायण देवलुओं के साथ जातर के लिए जाते हुए। - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। पांच वर्ष बाद हार भ्रमण पर निकले हस्तपुर चौहारघाटी के बड़ादेव हुरंग नारायण ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ अपने मूल स्थान भड़ा रा गवाहन गांव में आयोजित जातर उत्सव में शिरकत की।
विज्ञापन

कारदारों के साथ गांव पहुंचने पर लोगों ने देव हुरंग नारायण का भव्य से स्वागत किया। इससे पहले देव हुरंग नारायण सिंगारी गांव में अपने पुरोहित देव रामपाल ब्रह्मा के मंदिर में रुके। गांव पहुंचने पर हुरंग नारायण के गूरों ने देव खेल ली। पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद देव हुरंग नारायण गवाहन गांव में अपने प्राचीन भंडार में रुके। शाम होते ही देव हुरंग नारायण प्राचीन बणी की परिक्रमा करते हुए जातर स्थल पहुंचे। यहां देव हुरंग के गुरों ने देव खेल के साथ देव हुरंग नारायण की जातर उत्सव की रस्म को निभाया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोगों ने जातर मेले में देव हुरंग नारायण से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोगों ने देव हुरंग नारायण से बारिश के लिए गुहार लगाई। ग्रामीणों की मनौतियों के चलते हो रहे जातर उत्सव के कारण भड़ा रा गवाहन मूल मंदिर में हारका उत्सव का आयोजन नहीं होगा। चौहारघाटी पहुंचने पर देवता के मंदिर हुरंग में ही यह प्रथा निभाई जाएगी। इस दौरान देव गूरों के माध्यम से हार भ्रमण का पूरा ब्योरा रखेंगे। देव रथ के सामने आपसी समझौतों को लेकर देव अदालत लगाई जाएंगी। देव अदालत में लोगों के विवादों को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव हुरंग नारायण पांच वर्ष के बाद हार भ्रमण पर हैं। देव हुरंग नारायण की यह सबसे बड़ी हार है। इस दौरान देव हुरंग को समर्पित अनेकों जातर मेलों का आयोजन होता है। अपने मूल स्थल पहुंचने के बाद देव हुरंग नारायण मंदिर को रवाना होंगे। चौहारघाटी में अपने मंदिर पहुंचने के बाद देव नारायण अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में भाग लेने निकलेंगे। देव हुरंग नारायण हार कार्यक्रम से सीधे शिवरात्रि उत्सव में नहीं जाएंगे। देवता ने आदेश दिए हैं कि वह पहले अपने मंदिर जाएंगे। यहां हार कार्यक्रम का देवता के कारदार लेखा-जोखा करेंगे।

देव आदेशों के चलते हार कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया पारंपरिक तरीके से निभाई जाएगी। कोरोना के मामलों में कमी आने पर जिला प्रशासन अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन करता है तो देव हुरंग नारायण चौहारघाटी के समस्त देवताओं के साथ शामिल होंगे। देवता के पुजारी कमर सिंह और गूर बणकू राम ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर देव हुरंग नारायण का हार कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। सोमवार को देवता चेली पंचायत के लालू गांव में होने वाले जातर उत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed