फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dev fair

कोका तेरा कुछ-कुछ कहंदा... से जमाया रंग

Mon, 04 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Updated Mon, 04 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर देव मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या सूफी गायक लखविंद्र बडाली के नाम रही। लखविंद्र बडाली ने जो यार रुस जांदे ने, तां नचना पैंदा है..., चंदा चढ़ा लो बाबे दे दरवार..., ये इश्क नहीं आसान..., गौरी नाल इश्क लड़ा..., कोका तेरा कुछ-कुछ कहंदा..., हाय नी तेरा कमाल... गाने गाए।

विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों व स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। एडीएम विवेक चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर देव मेले की चौथी संध्या में शहनाई वादक सूरजमणी ने मंगल स्वर ध्वनि से संध्या का आगाज किया। लोक गायक सुरेश व हिमानी तनवर ने पहाड़ी व हिंदी गीतों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। इसके बाद जोगिंद्रनगर के युवा कलाकार विजय ने कौखे चाली निमा डोलमा सांझ की बेला... पेश किया। एसडी रैप ग्रुप के सोहन ने पंजाबी और हिंदी में रैप गायकी का प्रदर्शन किया। बलजीत ने किशोर दा की याद को ताजा करते हुए प्यार दिवाना होता है मस्ताना होता है..., अंशुल ने नीली-नीली अखिए काजलू लाए... व कोखे चली नीमा डोलमा... नाटियों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोक गायक सुभाष राणा ने देव पशाकोटा रहंदा बरोटा री धारा हील स्टेशना..., कैसा लागा गोरिए पहाड़ा दा बसणा... और कोल डैम इथि लगया जानी मेरिए... की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। कलाकार राज कुमार ने मुहम्मद रफी के गीत तुझको पुकारे मेरा प्यार..., श्री राम कला मंच की गायिका गुड़िया ने आज की रात होना है जो... पर धमाल मचाया। रवि ने इतना तो याद है मुझे के उनसे मुलाकात हुई। मोनिका ने सैले-पिले रंगा दे बिच मुखड़ा फूल गुलाबा..., संगीत सदन मंडी के सर्वज्ञ द्वारा तू जो छू ले प्यार से... और अन्य कलाकारों द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed