फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Destitute cattle will get shelter in the new building of Bharadu Gosadan.

Mandi News: बेसहारा मवेशियों को भराडू गोसदन के नए भवन में मिलेगा आसरा

Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Destitute cattle will get shelter in the new building of Bharadu Gosadan.
खुले में विचरण के अलावा पौष्टिक आहार की सुविधा भी मुहैया करवाएगी गोसदन समिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय दिलाने के लिए गोसदन सेवा समिति भराड़ू ने एक और भवन की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। यहां पर मवेशियों को खुले में विचरण के अलावा पौष्टिक आहार की सुविधा भी गो सेवा सदन समिति उपलब्ध करवाएगी।

मंगलवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर गो सेवा सदन समिति के अध्यक्ष विजय जम्वाल और कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर ने गोसदन के इस नए भवन का शुभारंभ किया। बताया कि भवन की पहली मंजिला में करीब 40 बेसहारा पशु शरण ले पाएंगे। अनुमानित दस लाख की धनराशि गोसदन के नए भवन पर खर्च की गई है। कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि अनुमानित 50 लाख से अधिक का बजट गो सेवा समिति ने बेसहारा पशुओं को शरण दिलाने के लिए पुराने भवन में खर्च किया है। बताया कि नए भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण को लेकर भी बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से भी बजट के लिए पत्राचार किया है। गो सेवा समिति के अध्यक्ष विजय जम्वाल ने भराडू स्थित गो सेवा सदन में अधिक से अधिक लावारिस मवेशियों को शरण दिलाने के लिए प्रदेश भर के दानी सज्जनों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed