फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   deptt. officers landed in the field, water system fit in jogindernagar

अधिकारी फील्ड में उतरे तो दुरुस्त हुई पानी की व्यवस्था

Sat, 05 Jun 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
deptt. officers landed in the field, water system fit in jogindernagar
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पेयजल स्कीमों की जांच करते हुए। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में गहराई पानी की किल्लत का समाधान करने के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी फील्ड में उतरे हैं। अधिकारियों के उतरते ही कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारु भी हुई है।
विज्ञापन

जहां पानी की किल्लत ज्यादा है वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई दी जाएगी। अधिकारियों के फील्ड में उतरने से कुछ गांवों में हालात सुधरने भी लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्र नौहली और भराड़ू में पानी के संकट को देखते हुए टैंकर से सप्लाई दी जाएगी। शनिवार को भी जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कपूर, सहायक अभियंता सूक्ष्म नाग की अगुवाई में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

कुछ गांवों में पानी की आपूर्ति भी बहाल करवाई। वहीं, नौहली पंचायत के कन्या देवी गांव में दो लाख की क्षमता वाले जल भंडारण टैंक में पानी की स्टोरेज शुरू हुई है। जबकि पंजोली नाला में भी पानी की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि प्रभावित गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए विभाग प्रयासरत है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
150 करोड़ की पेयजल योजनाएं भी लागू होने के बाद भी पानी के लिए हाहाकार
गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले इसके लिए उपमंडल जोगिंद्रनगर में भी 150 करोड़ से अधिक की पेयजल योजनाएं शुरू की गई हैं। अधिकांश योजनाओं के निर्माण कार्य अधर में लटके होने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है।

जून माह के शुरूआती दौर में ही नौहली और ब्यूंह पंचायत के प्राकृतिक जलस्रोत सूख चुके हैं। यहां हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया है। कुछ घरों में सप्ताह से पानी की बूंद नहीं टपकी है। इससे पेयजल उपभोक्ता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed