फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Department's yellow claws in mortgage market

Mandi News: रैहन बाजार में चला विभाग का पीला पंजा

Tue, 31 Dec 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Department's yellow claws in mortgage market
कस्बा रैहन में मंगलवार को अवैध कब्जा दुकानदारों पर एसडीएम फतेहपुर के नेतृत्व में संयुक्त कार्यव
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा रैहन के बाजार में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने पीला पंजा चलाकर सड़कों पर कब्जा जमाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

रैहन बाजार में अवैध कब्जाधारकों को विभाग ने कई बार कब्जा हटाने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन फिर भी रेहड़ी -फड़ी वाले और कुछ दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। इस कारण वाहन चालकों व आम जनता को भारी परेशानी होती थी। लोक निर्माण विभाग उपमंडल रैहन में कार्यरत सहायक अभियंता अमित गुलेरिया ने बताया कहा कि दो दिन पूर्व अवैध कब्जाधारियों को मौखिक रूप में कब्जे हटाने बारे कहा गया।
विज्ञापन

लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया, जिसके चलते मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उनके कब्जे हटाये गए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी सड़क पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी विशाल वर्मा, एसडीएम विश्रुत भारती, थाना प्रभारी रैहन सुनील कुमार सहित पूरी पुलिस थाना रैहन की टीम भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed