फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Department to settle matters of National Family Assistance Scheme immediately

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के मामले तुरंत निपटाए विभाग

Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Department to settle matters of National Family Assistance Scheme immediately
मंडी में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के मामले 15 दिन में निपटाने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

योजना के तहत बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवार के 18 वर्ष से 60 वर्ष के सदस्य की अकस्मात मौत पर बीस हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों का निपटारा संबंधित पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव की सहायता से 15 दिन में करें ताकि जरूरतमंद परिवार को सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि जिले में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 1093 नए मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 16 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये की राशि व्यय होगी।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त अरिंदम चौधरी, विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर, विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर तथा इंद्र सिंह गांधी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि जिले में अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत गत चार वर्षों में एक करोड़ 62 लाख रुपये की राशि व्यय कर 346 दंपतियों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल ने किया। उन्होंने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का ब्योरा रखा। बैठक में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, परियोजना अधिकारी डीआरडीए नवीन शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी हरी सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed