फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Deodar wood recovered from the industry operator's cowshed and store

Mandi News: उद्योग संचालक की गोशाला और स्टोर से देवदार की लकड़ी बरामद

Fri, 13 Jun 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Deodar wood recovered from the industry operator's cowshed and store
सुंदरनगर (मंडी)। वन विभाग की टीम ने अपर बैहली डाकघर के गांव पलौहटा में एक उद्योग मालिक के स्टोर से देवदार के 202 फट्टे और 35 स्लीपर बरामद किए हैं। इन पर किसी प्रकार का हैमर मार्क नहीं था। बुधवार देर शाम को पुलिस ने बीबीएमबी थाना कॉलोनी में आरोपी उद्योग संचालक पलौहटा निवासी चेत राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जय देवी बीट के वन खंड अधिकारी राम लाल की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान उद्योग संचालक वन विभाग के समक्ष उपरोक्त लकड़ियों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जो अवैध पाई गई। लकड़ी का बाजार मूल्य 12.73 लाख रुपये आंका गया है। उद्योग के मालिक चेत राम ने लकड़ी गोशाला और स्टोर में रखी थी। डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि उपरोक्त पकड़ी गई लकड़ी की जांच चल रही है। वहीं, डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed