फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration of officers and employees against Himachal Gramin Bank management

Mandi News: हिमाचल ग्रामीण बैंक प्रबंधन के खिलाफ अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2024 09:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 24 Sep 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of officers and employees against Himachal Gramin Bank management
मंडी शहर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण बैंक संघ के कर्मचारी। संवाद
मंडी। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन ने ग्रामीण बैंक प्रबंधन पर नियमों की अनदेखी कर स्टाफ पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। सोमवार को स्टाफ की विभिन्न मांगों और सुविधाओं को लागू करने और बैंक प्रबंधन की कथित कुनीतियों के खिलाफ कर्मियों ने बैंक के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि संगठन दो अक्तूबर को एक दिन की हड़ताल और 18 नवंबर को पीएनबी मुख्य कार्यालय दिल्ली के बाहर प्रदर्शन करेंगे। संघ के सचिव विशाल ने बताया कि प्रबंधन ने हाल में सफाई कर्मियों के वेतनमान की अदायगी से छेड़छाड़ की है, जिसे तुरंत बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया में भी नियमों की अनदेखी की गई है। इससे आए दिन प्रबंधन स्टाफ पर अनुचित दबाव डाल रहा है, जबकि भारत सरकार ने ग्रामीण बैंकों के लिए 12वें वेतन समझौते को जारी किया है। इसमें स्पष्ट कहा है कि ग्रामीण बैंकों में वेतन समझौते के अनुसार पब्लिक सेक्टर के बैंकों बराबर लागू किया जाना चाहिए। मगर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधन ने आधा अधूरा और गलत तिथि से इसे लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की स्वीकृति के बावजूद 12एच बीपीएस को पूर्णतया लागू न करना, संगठन और प्रबंधन के बीच पूर्व में सहमत मुद्दों व मांगों को लागू न करना, अन्य स्टाफ सुविधाओं व लाभ को प्रायोजक बैंक के समकक्ष जारी करना को लेकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा संघ ने वर्षों से न के बराबर वेतन में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों के वेतन की अदायगी के तरीके से छेडछाड़, पदोन्नति व स्थानांतरण में व्याप्त अनियमितताओं पर भी एतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed