फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration in Chachot on the order to close the sub-post office

Mandi News: उपडाकघर को बंद करने के आदेश पर चच्चोट में प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Chachot on the order to close the sub-post office
चच्योट में सड़क में चक्का जाम करते ग्रामीण। स्त्रोत: जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। चच्योट में उपडाकघर बंद करने के आदेश के विरोध में सोमवार को चच्योट सहित आसपास की पंचायतों के लोगों ने उपडाकघर के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान उपडाकघर बंद करने का फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों पंकज ठाकुर, कमल किशोर, भादर सिंह सहित अन्य ने कहा कि चच्योट उप डाकघर मंडी जिले के सबसे उपडाकघरों में से एक है, जहां लाखों रुपये की आरडी जमा होती है। बावजूद इसे बंद कर सभी खातों को चैलचौक उपडाकघर में मर्ज करने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। स्थिति को संभालने के लिए पहुंचे एसडीएम देवी राम ने बताया कि प्रशासन की ओर से भी डाक विभाग को पत्र लिखकर चच्योट उपडाकघर को बंद न करने का आग्रह किया गया है। इससे पहले ग्रामीण इस मुद्दे को लेकर डीसी मंडी और गोहर के एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग थी कि मंडी स्थित डाक विभाग के एसएसपीओ मौके पर आकर स्थिति स्पष्ट करें। विभाग की ओर से पहले इंस्पेक्टर को भेजा गया, लेकिन बात नहीं बनी। फिर तय हुआ कि मंगलवार को एसएसपीओ चच्योट पहुंचकर जनता को पूरे मामले की स्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का साफ कहना है कि चच्योट जैसे दूरदराज क्षेत्र में उपडाकघर बंद होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी करेगा। बुजुर्गों, महिलाओं और रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर लोगों को कई किलोमीटर दूर चैलचौक जाना पड़ेगा, जो उनके लिए व्यावहारिक नहीं है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed