फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration at Sarkaghat bus stand, normal functioning in Mandi

सरकाघाट बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन, मंडी में सामान्य रहा काम

Sat, 24 Jul 2021 08:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Sarkaghat bus stand, normal functioning in Mandi
सरकाघाट में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला के तबादला आदेश को रद्द कर? - फोटो : Mandi
मंडी/सरकाघाट (मंडी)। शिमला में तैनात हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी के वायरल ऑडियो मामले में उनके तबादले को लेकर चल रहे विरोध का मंडी में मिलाजुला असर देखने को मिला। कुछ स्थानों पर परिवहन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तो कहीं कार्य सामान्य रूप से चलता रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय मंडी के बस स्टैंड पर किसी तरह का कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। वहीं, सरकाघाट बस अड्डे पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया और कार्यकारी निदेशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि तबादला तुरंत रद्द किया जाए, अगर नहीं किया गया तो कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

बता दें कि यह विवाद शिमला में क्षेत्रीय प्रबंधक और प्राइवेट बस ऑपरेटर के बीच उपजे टाइमिंग अलॉटमेंट को लेकर हुआ है। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई थी, इसके बाद निजी बस ऑपरेटर विरोध में आ गए थे और उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत परिवहन विभाग से की थी। उसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला शिमला से नेरवा हो गया है और इसे लेकर परिवहन विभाग के कर्मचारी उनके पक्ष में शिमला के अलावा प्रदेश के अन्य भागों में भी खुलकर सामने आ गए हैं। इसी कड़ी में सरकाघाट में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष कमलद्दीन, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष योगराज, एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, परिचालक यूनियन के अध्यक्ष अजय कुमार के अलावा राकेश कुमार, प्रकाश चंद और कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में हड़ताल से 27 रूट प्रभावित
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला प्रकरण की चिंगारी जोगिंद्रनगर बस अड्डे में भी पहुंच गई । इससे परिवहन निगम के स्थानीय लगभग 27 रूट प्रभावित हुए हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों ने यहां बस अड्डे पर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की । स्थानीय बस अड्डे के दोनों गेटों पर बसें खड़ी कर अड्डा बंद कर दिया गया तथा उसके बाद प्रदर्शन कर सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया। परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री संजय बड़वाल ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने इस कारण लोगों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगी और इस समस्या के प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed