फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration against abolition of posts in Electricity Board

Mandi News: बिजली बोर्ड में पद खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 07 Feb 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against abolition of posts in Electricity Board
सुंदरनगर में बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रर्दशन करते बिजली बोर्ड की ज्वाईंट कमेटी के स
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रिसिटी इंप्लायज यूनियन सुंदरनगर ने 700 पदों को समाप्त करने के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। शुक्रवार को दो बजे के बाद ड्यूटी छोड़ काम का बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

इंप्लायज यूनियन सुंदरनगर इकाई के नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन द्वारा बिजली कर्मचारियों और पेंशनरों के भारी विरोध के बाद जेनरेशन और संचार निगम लिमिटेड के विभिन्न डिवीजनों के 700 से अधिक पदों को सरप्लस किया गया है। वहीं दूसरे चरण में बोर्ड मुख्यालय और परिचालन विंग में युक्तिकरण, वेतन केंद्रीयकरण के नाम पर हजारों पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनियन सुंदरनगर इकाई के सचिव रमेश कुमार ने कहा कि बिजली बोर्ड को समाप्त कर निजीकरण करने की साजिश की जा रही है। इस अवसर पर एनके ठाकुर, अश्वनी ठाकुर, जगमेल ठाकुर, सोहन सिंह चैहान, संदीप जम्वाल, दिनेश कुमार ने कहा कि संयुक्त एक्शन कमेटी, बिजली बोर्ड के कर्मचारी और पेंशनरों की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें उच्च मूल्यांकन के लिए कहा गया। निर्णय लिया कि बिजली कर्मचारी वर्क टू रुल्स के तहत काम करेंगे। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर युक्तिकरण का विरोध करेंगे। 14 दिन का नोटिस दिया जाएगा। 24 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed