{"_id":"61e968c9a8a9b97a6e1a8b3a","slug":"demand-to-provid-space-to-park-taxis-inside-the-bus-stand-mandi-news-sml3972331128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे के अंदर टैक्सियों को खड़ी करने के लिए जगह देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे के अंदर टैक्सियों को खड़ी करने के लिए जगह देने की मांग
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
एसडीएम धर्मपुर को मांग पत्र सौंपते टैक्सी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : Mandi
Link Copied
धर्मपुर (मंडी)। बाबा कमलाहिया टैक्सी यूनियन धर्मपुर का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम धर्मपुर मनीष चौधरी से मिला और टैक्सी खड़ी करने के लिए उचित जगह का प्रावधान करने तथा बस स्टैंड पर तीन-चार टैक्सियां खड़ी करने के लिए जगह की मांग की।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के प्रधान विनोद हाजिरी ने कहा कि एचआरटीसी बस अड्डे में केवल एक विशेष व्यक्ति की गाड़ियां खड़ी रहती है। वह अंदर से ही गाड़ियों में सवारियां बैठाकर ले जाता है। जब अन्य टैक्सी चालक अंदर गाड़ियां ले जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोक दिया जाता है। सभी टैक्सी चालक मुश्किल से परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
गाड़ियों का टैक्स, किस्तें और अन्य मरम्मत कार्य पर भी भारी खर्च होता है। साथ ही जहां टैक्सी खड़ी करने के लिए जगह दी गई है वहां रेत-बजरी फेंकी जाती है और दूसरे वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण उन्हें वाहन खड़े करने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने एसडीएम से इस बारे में कार्रवाई करने की मांग की। अगर कार्रवाई नहीं की तो टैक्सी चालकों को प्रदर्शन करना पड़ेगा। एसडीएम मनीष चौधरी ने आश्वासन दिया कि इस बारे में जांच कर न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।