फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to make the post of Pradhan unreserved in Bhambla

Mandi News: भांबला में प्रधान पद अनारक्षित करने की मांग

Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to make the post of Pradhan unreserved in Bhambla
मंडी। सांसद कंगना रणौत की गृह ग्राम पंचायत भांबला के लोगो ने सोमवार को पंचायत चुनाव में प्रधान पद को अनारक्षित करने के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपा। पूर्व उपप्रधान रतन सिंह ने बताया कि चुनाव रोस्टर वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानकर रखा गया है। इस विषय में ग्राम पंचायत भांबला के प्रधान पद के लिए सीट अनारक्षित की जाए। ग्राम पंचायत भांबला के बीते पिछले 20 वर्षों से सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिला है। ऐसे में सामान्य वर्ग के पुरुष को भी प्रधान पद का चुनाव लड़ने का अधिकार मिलना चाहिए। प्रधान पद की सीट वर्ष 2005 में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थी। इसके पश्चात वर्ष 2010 में अनुसूचित जाति की महिला के लिए लिए आरक्षित थी। 2015 में ओबीसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थी। 2020 में महिला के लिए आरक्षित थी। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed