फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Delhi team conducted Lidar survey in Sanyardh, soil testing is now underway

Mandi News: सन्यारढ में दिल्ली की टीम ने किया लिडार सर्वे, अब हो रहा मिट्टी परीक्षण

Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi team conducted Lidar survey in Sanyardh, soil testing is now underway
मंडी। वर्ष 2023 की बरसात और भूस्खलनों से बुरी तरह प्रभावित मंडी नगर निगम के कई क्षेत्रों में अब लंबे समय तक टिकाऊ निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम मंडी के सन्यारढ इलाके में दिल्ली से पहुंची वैज्ञानिकों की टीम ने लिडार सर्वे कर लिया है। इसी के साथ जेल रोड में खड्ड किनारे से सैंपल भी भरे हैं। बिलासपुर से आई टीम ने भी मिट्टी का परीक्षण किया है।
विज्ञापन

इस जांच का उद्देश्य उन स्थानों की मिट्टी की गुणवत्ता और उसकी भार सहन क्षमता का पता लगाना है, जहां भविष्य में डंगे और महत्वपूर्ण संरचनाएं बनाई जानी हैं। टीम भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से मिट्टी के नमूने एकत्र कर उन्हें प्रयोगशाला में विस्तृत विश्लेषण के लिए भेज रही है। टेस्ट रिपोर्ट के आधार यहां के लिए डिजाइन तैयार होगा। पुख्ता व स्थायी निर्माण के लिए यह सब किया जा रहा है ताकि भविष्य में दिक्कतें पेश न आए।
विज्ञापन

मिट्टी परीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर डंगों के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। बता दें कि मंडी शहर के ही विश्वकर्मा मंदिर के समीप पहाड़ी पर हुए सुरक्षा कार्य में चूक के बाद लोक निर्माण विभाग सुरक्षा संबंधी कार्यों में पुख्ता जानकारी के बाद ही कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
दिल्ली से आई टीम आवश्यक कार्रवाई कर चुकी है। इन दिनों बिलासपुर से टीम मिट्टी परीक्षण संबंधी कार्य कर रही है। सभी आवश्यक प्रक्रिया को अपनाते हुए यहां सुझाए जाने वाले जरूरी कार्य किए जाएंगे।
-डीके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed