{"_id":"6739d0996088ebc22f01c7cd","slug":"delegation-met-dharampur-mla-mandi-news-c-90-1-ssml1045-140469-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर के विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर के विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सीता राम वर्मा की अध्यक्षता में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर से सरकाघाट में मिला।
यूनियन के पदाधिकारियों ने विधायक से मांग उठाई कि सहकारी सभाओं में कार्यरत कर्मचारियों को क्लर्क के पद पर बिना परीक्षा दिए तीस प्रतिशत कोटा राज्य सहकारी बैंक सीमित में आरक्षित किया जाए। ये सभी कर्मचारी अपने कार्य में पूरी तरह निपुण हैं।
योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए इन कर्मचारियों की सहकारी बैंक में बिना परीक्षा के सीधी भर्ती की जाए। विधायक चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तक पहुंचाया जाएगा। संवाद