फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Delegation met Dharampur MLA

Mandi News: भंगरोटू में पेंशनरों ने मांगों पर की चर्चा

Sun, 17 Nov 2024 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Delegation met Dharampur MLA
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बल्ह इकाई की बैठक रविवार को भंगरोटू में इकाई प्रधान बालक राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान हरीश शर्मा, महासचिव रोशन लाल, जिला उप प्रधान आरसी चौहान आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की गई। पेंशनरों के रुके सभी वित्तीय मामलों का एकमुश्त निपटारा करने की मांग की गई। 2016 से 2022 तक के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभांश प्रदान करने, लंबित चिकित्सा बिलों के लिए बजट का प्रावधान करने की भी मांग की गई। इकाई सचिव नागेंद्र कपूर ने सभी पेंशनरों का स्वागत कर बल्ह में किए गए कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव सूरज ठाकुर, पूर्व प्रधान दुर्गादास, वरिष्ठ उप प्रधान हरि सिंह, कोषाध्यक्ष केसी चौहान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed