फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Deities will be housed in 85 temporary pagoda-style camps.

Mandi News: पैगोड़ा शैली के 85 अस्थायी शिविरों में विराजेंगे देवी-देवता

Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Deities will be housed in 85 temporary pagoda-style camps.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव स्थल पड्डल में अब की बार पैगोड़ा शैली के 85 अस्थायी शिविरों में देवी-देवता विराजेंगे। देवलुओं की सुविधा के लिए राज देवता माधोराय मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर डीआरडीए हाल मंडी में शनिवार को देवता उपसमिति की बैठक संयोजक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोत्सव में पहुंचने वाले सभी देवी-देवताओं का पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक कमेटियों का गठन कर लिया गया है। पड्डल मेला मैदान में देवताओं के बैठने के लिए पहली बार पैगोड़ा शैली के 85 अस्थायी शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि देवी-देवताओं के ठहराव स्थलों पर बिजली, पानी तथा स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निगम को संस्कृति सदन में अतिरिक्त कूड़ेदान स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि देवी-देवताओं के ठहरने के स्थानों पर लगाई गई पानी की टंकियों से पानी व्यर्थ न बहे। विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए समय रहते आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे किए जाएं। लोक निर्माण विभाग को चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने तथा सड़कों के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को महोत्सव आरंभ होने से पूर्व हटाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए विभागों की ओर से नोडल अधिकारी बनाए जाएं ताकि समय रहते बिजली, पानी की समस्या का निपटारा किया जा सके।

आमजन से आह्वान किया कि महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। महोत्सव के दौरान निकलने वाली शाही जलेब निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार निकाली जाएंगी तथा इनमें सभी देव परंपराओं का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बैठक में देवी-देवताओं एवं देवलुओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed