{"_id":"67053a107450a3fbe202a01f","slug":"dei-utsav-will-be-held-at-sanskriti-sadan-on-international-girls-day-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137503-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर संस्कृति सदन में होगा देई उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर संस्कृति सदन में होगा देई उत्सव
Wed, 09 Oct 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
डाॅ. पिंकी हरयान अपने अनुभवों से लड़कियों को करेंगीं प्रेरित : रोहित राठौर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्तूबर को महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी की ओर से संस्कृति सदन मंडी में देई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लड़कियों में लैंगिंग असमानता के प्रति जागरूकता पैदा करने पर पैनलिस्ट चर्चा के अलावा विभिन्न गतिविधियों रस्साकसी, चित्रकला, नारा लेखन और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिताओं सहित बच्चों की ओर से बच्चों के लिए फन गेम का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि लड़कियों को लैंगिंग असमानता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को प्रेरित करने के दृष्टिगत कार्यक्रम में प्रशासनिक, पुलिस, खेल और उद्यमिता क्षेत्र में सफल विभिन्न अचीवर को भी अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि अचीवर पैनलिस्ट के तौर पर डॉ. पिंकी हरयान को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल और अन्य मौजूद रहे।