{"_id":"69750b5002ed7c0fa70ce205","slug":"debris-fell-from-a-hill-near-thamlah-a-bus-narrowly-escaped-being-hit-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183699-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थमलाह के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, चपेट में आने से बची बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थमलाह के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, चपेट में आने से बची बस
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह-चैलचौक-मोवीसरी मार्ग पर शनिवार सुबह एक बस मलबे की चपेट में आने से बच गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। मलबा गिरता देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
स्यांज के थमलाह के पास पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। निजी बस से कुछ ही दूरी पर भूस्खलन हुआ। बस पंडोह से चैलचौक की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा। स्थिति को भांपते हुए बस चालक बिट्टू ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बिना समय गंवाए बस को रोककर पीछे हटा लिया।
बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई थी, जिससे भूस्खलन हुआ। घटना के बाद मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और सड़क बहाली का कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
पक्ष