{"_id":"6941982adaecf4de56018260","slug":"death-certificates-issued-for-seven-missing-people-in-gohar-they-have-passed-away-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179576-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर में सात लापता लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी, इंतकाल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर में सात लापता लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी, इंतकाल हुआ
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बरसात में हुई त्रासदी के बीच गोहर उपमंडल से लापता सात लोगों के मामलों में प्रशासन ने मंगलवार को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर परिजनों को सौंप दिए हैं। इसके अलावा जमीन इंतकाल की प्रक्रिया पूरी कर दी है। इनमें मासूम नीतिका भी शामिल रही। करीब एक साल की नीतिका इस त्रासदी में अपनों को खो चुकी हैं और मौजूदा समय में अपनी बुआ के पास ही रह रही हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नीतिका का भविष्य सुरक्षित करने के लिए भी वित्तीय सहायता की घोषणाएं की हैं। इसके अलावा दानी सज्जन भी नीतिका के भविष्य को संवारने के लिए जुटे हुए हैं। अपनों को खोने वाले परिजन अब मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद वित्तीय समेत अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
बता दें कि नीतिका का पूरा परिवार इस त्रासदी में खो गया। दादी और मां दोनों लापता थे जबकि अन्य के शव मिल चुके हैं। लापता लोगों में पांच स्यांज क्षेत्र और दो परवाड़ा क्षेत्र से संबंधित हैं। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने सभी मामलों में नियमानुसार इंतकाल की कार्रवाई पूरी कर दी है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया। आगे की प्रक्रिया भी तय नियमों के तहत जारी रहेगी।