फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dead body was thrown in the field after killing the young man

युवक की हत्या कर खेत में फेंक दिया था शव

Mon, 06 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown in the field after killing the young man
मंडी/बलद्वाड़ा। ग्राम पंचायत समैला में युवक की हत्या मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत के बाद उसका शव घसीटकर खेत में लाया गया है।
विज्ञापन

युवक काफी समय से आरोपी महिला के संपर्क में था। अब पुलिस की जांच इस ओर मुड़ गई है कि आखिर युवक की मौत कहां हुई और किन परिस्थितियों में हुई। कॉल रिकार्ड में खुलासा हुआ है कि सैकड़ों बार आरोपी महिला की युवक के साथ फोन पर बात हुई है। वारदात वाले दिन भी दोनों संपर्क में थे।
विज्ञापन

आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उसे चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। उसके पति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों से पर्दा उठ जाएगा। आरोपी महिला को नौ दिसंबर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि राजकमल (36) का शव शनिवार को घर से थोड़ी दूर शिव मंदिर के पास खेत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रविवार को पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया था। इन्हें सोमवार को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया गया जहां से महिला को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि पति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed