{"_id":"61acf0d22f00f05ed01bc804","slug":"dead-body-of-the-young-man-the-couple-was-arrested-in-baldwada-mandi-news-sml3924730175","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिलने के मामले में मोड़, दंपती को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव मिलने के मामले में मोड़, दंपती को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी/बलद्वाड़ा। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत समैला के किरहन गांव में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवक के पिता ने दंपती पर हत्या करने की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने हत्या का मामला दर्ज करने की पुष्टि की।
आरोपी दंपती को सोमवार में कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। बता दें कि शनिवार को किरहन के राजकमल (36) का शव घर से थोड़ी दूर शिव मंदिर के पास खेत में मिला था। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे लेकिन पुलिस को लग रहा था कि उसका गला दबाया गया हो।
शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेज दिया था। बताया यह भी जा रहा है कि यह मामला अवैध संबंध का हो सकता है और इसी के चलते युवक की हत्या हुई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में छानबीन की जा रही है।