{"_id":"665c7b08dc9a0feac40daf75","slug":"dead-body-of-a-person-found-in-suspicious-circumstances-in-the-forest-mandi-news-c-90-1-ssml1045-127816-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जंगल में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जंगल में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव
Mon, 03 Jun 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 03 Jun 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
चैलचौक के समीप नेहरा जंगल में मिले शव को लेकर जांच पड़ताल करती पुलिस।
गोहर (मंडी)। चैलचौक के समीप नेहरा जंगल में रविवार को एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत व्यक्ति के मुंह और हाथ पूरी तरह काला पड़ गया है और पेट में भी जख्म के निशान मिले हैं। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन किसी प्रवासी का प्रतीत हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नेहरा जंगल में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव चीड़ के जंगल में देखा। ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत को सूचित किया और पंचायत ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया। पुलिस ने मौके से भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसएचओ लाल चंद ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।