फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dead body found in mandi, one fell in river

बल्ह में रती और ढांगू में दो शव बरामद, दयारगी में नहर में कूदा व्यक्ति

Sat, 27 Aug 2016 10:56 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 27 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
dead body found in mandi, one fell in river
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

नेरचौक (मंडी)। क्षेत्र के तहत रत्ती और ढांगू में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वहीं, बग्गी से सटी बीएसएल नहर में दयारगी के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। शव मिलने के दोनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, बग्गी में नहर में छंलाग लगाने वाले मामले में पुलिस अज्ञात व्यक्ति को तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह प्रवासी मजदूरों ने रत्ती में सड़क के किनारे बनी नाली में व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना बल्ह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति के शव को नाली से निकाला। मृतक की पहचान गौरी दत्त (52) निवासी गलमा रोपा रूप में हुई है। गौरी दत्त विद्युत बोर्ड उपमंडल रती में कार्यरत था। शुक्रवार रात वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। देर रात वह अचानक रत्ती के पास नाली में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में ढांगू में खेतों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। दोपहर बाद ढांगू से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा। मृतक की पहचान राम शरण (42) निवासी ढांगू के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन लिया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, बग्गी में दयारगी के समीप नहर में अज्ञात व्यक्ति ने नहर में छंलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति की तलाश की। लेकिन, व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है। बल्ह पुलिस ने सुंदरनगर पुलिस को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने कहा तीनों ही मामलों में पुलिस छानबीन में जुटी है। दोनों बरामद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed