{"_id":"621e572329af305d643a70a5","slug":"dav-kangra-beat-cholthara-team-mandi-news-sml4012068123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कांगड़ा ने चोलथरा टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कांगड़ा ने चोलथरा टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला खेल कमेटी की ओर से मंगलवार को पड्डल मैदान में महिला एवं पुरुष वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें पुरुषों की 12 टीमें और महिलाओं की चार टीमों ने भाग लिया। बास्केटबाल संघ के कोच सतिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला मुकाबला चोलथरा और सुंदरनगर के बीच खेला गया। इसमें चोलथरा की टीम ने 43-38 के अंतर से सुंदरनगर को पराजित किया।
दूसरा मुकाबला आर्मी अमृतसर और कांगड़ा टीम के बीच खेला गया। इसमें आर्मी अमृतसर की टीम ने 56-55 के अंतर से मैच अपने नाम किया।
अंतिम मुकाबला डीएवी कांगड़ा और चोलथरा के बीच खेला गया। कांगड़ा ने एकतरफा मुकाबले में 45-28 अंकों के अंतर से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सतिंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल और महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी। संवाद