फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Daughters tasted Piddi at their mother's home

Mandi News: बेटियों ने मायके में चखा पिदड़ी का स्वाद

Wed, 15 Apr 2026 03:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Daughters tasted Piddi at their mother's home
चंबा में धूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व
विज्ञापन

सूही मेले के बाद मनाया जाता है बसोआ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सूही माता मेले के समापन के बाद हर साल बसोआ यानी वैशाखी पर्व मनाया जात है। तीन दिन तक चलने वाला सूही मेला बच्चों और महिलाओं के लिए खास होता है। इस दौरान रानी सुनैयना के बलिदान को चंबा के लोग याद करते हैं। इसके बाद 14 अप्रैल को वैशाखी पर्व मनाया जाता है। इसके लिए मायका पक्ष से विवाहित बेटियों को निमंत्रण भेजा जाता है। इसके बाद बेटियां अपने मायके आती हैं और त्योहार का प्रमुख व्यंजन पिंदड़ी का स्वाद चखती हैं। बेटी के मायके आने पर परिजन कई प्रकार के व्यंजन बनाते हैं और बेटियों को परोसते हैं। इनमें खास व्यंजन पिंदड़ी रहता है। पिंदड़ी बनाने के लिए गेहूं और कोदरा के आटे को हल्की आंच पर पकाने के बाद छाछ से गूंथा जाता है। इसके बाद छोटी-छोटी गोल पिन्नियां बनाई जाती हैं। इसके बाद हरे पत्तों में रखकर टोकरी में रखा जाता है। अगले दिन इसे परोसा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed