{"_id":"6ad3525dc03ac63dff0814b6","slug":"daughters-take-the-reins-of-leadership-at-basa-college-mandi-news-c-90-1-mnd1028-218045-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बासा कॉलेज में बेटियों के हाथ नेतृत्व की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बासा कॉलेज में बेटियों के हाथ नेतृत्व की कमान
विज्ञापन
छात्र संघ के चारों प्रमुख पदों पर छात्राओं का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा में केंद्रीय छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बेटियों ने नेतृत्व की कमान संभाली। छात्र संघ के चारों प्रमुख पदों पर छात्राओं की ताजपोशी ने समारोह को खास बना दिया। प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और विभिन्न गतिविधियों के प्रतिनिधियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञान स्नातक तृतीय वर्ष की भूमिका ने अध्यक्ष, कला स्नातक तृतीय वर्ष की मुस्कान ने उपाध्यक्ष, वाणिज्य स्नातक तृतीय वर्ष की यामिनी देवी ने सचिव और कला स्नातक प्रथम वर्ष की हर्षिता ठाकुर ने सह-सचिव पद की शपथ ली। इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक समूहों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।