फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Daughter's daughter shines in AIIMS admission exam, gets first place in the country

Mandi News: एम्स भर्ती परीक्षा में चमकी बेटी की बेटी, देशभर में पहला स्थान

Thu, 20 Mar 2025 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Mar 2025 08:12 AM IST
विज्ञापन
Daughter's daughter shines in AIIMS admission exam, gets first place in the country
प्रतिभा।
सुंदरनगर (मंडी)। जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर की जरल निवासी प्रतिभा ने एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा (सीआरई) में देशभर में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रतिभा की इस सफलता से इलाके में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रतिभा के पिता सुरेंद्र दिहाड़ी मजदूर, जबकि माता गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने पढ़ाई के साथ कभी समझौता नहीं किया। बेटी ने भी अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। शुरू से ही होनहार रही प्रतिभा ने पहले पीजीआई चंडीगढ़ से लैब तकनीशियन का प्रशिक्षण लिया और फिर एम्स की पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर टॉप किया।
विज्ञापन

प्रतिभा का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण उसने पैरामेडिकल क्षेत्र को चुना और सफलता पाई। इस परीक्षा को पास करने के बाद अब उसे देश के किसी भी एम्स में सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रतिभा की मां भावना ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतिभा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed