फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dattatreya of Maharashtra reached Chauntra on bicycle

Mandi News: साइकिल पर चौंतड़ा पहुंचे महाराष्ट्र के दत्तात्रेय

Tue, 03 Feb 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dattatreya of Maharashtra reached Chauntra on bicycle
दत्तात्रेय अपने मित्र नकुल से साथ चौंतडा में अपनी साइकिल के साथ । स्त्रोत जागरूक पाठक
चौंतड़ा (मंडी)। भारत की संस्कृति और रीति-रिवाजों के बारे में जानने के लिए साइकिल पर यात्रा करने वाले महाराष्ट्र के साइकिल भाऊ के नाम से मशहूर दत्तात्रेय गायवाल चौंतड़ा पहुंचे। यहां पर वे महाराष्ट्र के ही अपने मित्र इटालियन कैफे संचालक दोस्त से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी बचपन से ही पूरा भारत भ्रमण करने की सोच थी, लेकिन संसाधन के अभाव में साइकिल यात्रा ही एक विकल्प दिखाई दिया। 15 अगस्त 2025 को अपने गांव सोनेगाव तहसील जामखेड जिला अहिल्य नगर से साइकिल से यात्रा शुरू कर दी। छह महीने से वे साइकिल यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक वे सात राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 8700 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। सपने को पूरा करने के साथ-साथ वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। एक साल तक उन्होंने भ्रमण करने का लक्ष्य रखा है। दत्तात्रेय अब तक महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और दमनद्वीव होते हुए हिमाचल पहुंचे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed