{"_id":"571a63a24f1c1bd4518b5505","slug":"daiher-irigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 करोड़ से बनेगी डैहर क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 करोड़ से बनेगी डैहर क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक पाठशाला मंझखेतर को स्तरोन्नत कर इसे उच्च पाठशाला कर दिया गया है। शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने इस स्कूल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंझखेतर स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा उपलब्ध हो जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर-द्वार पर ही शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गमोहू, खैरा, चवाड़ी, टिहरी, चाह का डोहरा, जाम्बला स्कूलों का दर्जा भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बढ़ाया गया है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि 54 लाख रुपये की लागत से रिहड़ी से गमोहू तथा दो करोड़ रुपये की लागत से घांघणू से खनोखर-सलवाणा सड़क को पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पलासी में पुल निर्मित करने के लिए 86 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 70 करोड़ रुपये की लागत से डैहर तथा साथ लगती पंचायतों में सतलुज नदी से उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा। जबकि दो करोड़ रुपये की लागत से गड्डीधार पेयजल योजना निर्मित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये की लागत से सलवाणा में दो स्टोरेज टैंक निर्मित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर सोहन लाल ठाकुर ने मंझखेतर स्कूल में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए साढ़े तीन लाख रुपये, स्कूल में शौचालय निर्माण केलिए एकलाख, स्कूल मैदान में सुरक्षा दीवार के लिए दो लाख, कुठली-झांझर-ठारू संपर्क सड़क के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्याध्यापक रामसरन, संजय कुमार, हेमंत शर्मा, शंकर सिंह, बेली राम सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल थे।