{"_id":"617ad93212c9bb5fa672989c","slug":"cycle-race-event-on-seven-4000-reward-for-the-winner-mandi-news-sml3886760128","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रेस स्पर्धा सात को, विजेता को 4000 का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रेस स्पर्धा सात को, विजेता को 4000 का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिलास्तरीय साइकिल प्रतियोगिता (एमटीबी) का आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय मंडी की ओर से सात नवंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला साइकिल संघ मंडी के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्य की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर हो रही है।
इसमें अंडर-16, अंडर 23 वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 8 से 10 किमी तथा 23 वर्ष से ज्यादा वर्ग के लिए 42-50 किमी दूरी की प्रतिस्पर्धा होगी।
सात नवंबर को सुबह आठ बजे सेरी मंच से यह प्रतियोगिता आरंभ होगी। रैली का रूट मंडी-कटौला सड़क की ओर होगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश 4000, 2500, 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
खिलाड़ियों का पंजीकरण साइकिल संघ की ओर से ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को टीशर्ट और जलपान की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी। खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संवाद