फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Culvert blocked on Mandi-Pathankot Highway; debris enters three houses.

Mandi News: मंडी–पठानकोट हाईवे पर कलवर्ट बंद, तीन घरों में घुसा मलबा

Sat, 04 Jul 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Culvert blocked on Mandi-Pathankot Highway; debris enters three houses.
फोटो-मंडी पठानकोट हाईवे पर तलकेहड़ और पस्सल पंचायत में बंद पड़ी निकासी नालियों और कलवर्टर को बहाल
हाईवे से सटी तलकेहड़ और पस्सल पंचायत में तेज बारिश से हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा (मंडी)। मंडी–पठानकोट हाईवे पर बंद पड़े कलवर्ट अब रिहायशी इलाकों के लिए खतरे का कारण बनने लगे हैं। हाईवे से सटी तलकेहड़ और पस्सल पंचायत में वीरवार आधी रात हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तीन घरों में पानी और मलबा घुस गया। वार्ड नंबर 7 मचकेहड़ में भी बारिश के पानी के साथ गंदगी घरों तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर गुजारी।
शुक्रवार को प्रभावित परिवारों में शामिल माया देवी, आरती और बिमला ने बताया कि उनके घरों में घुसे पानी और मलबे से फर्नीचर सहित कीमती सामान को नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से बंद पड़े कलवर्ट के कारण बारिश का पानी सीधे रिहायशी क्षेत्रों में घुस रहा है, जिससे लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने खुद गैंती-बेलचा लेकर कलवर्ट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन भारी मलबा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

प्रभावित लोगों ने स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि एनएचएआई को समस्या के समाधान के लिए दोबारा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने कहा कि प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे। स्थानीय निवासी माया देवी ने बताया कि आधी रात की बारिश से घरों में मलबा और पानी घुसने से आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि बंद कलवर्ट और अवरुद्ध नालियों के कारण कई परिवार लगातार प्रभावित हो रहे हैं। आरती शर्मा ने कहा कि मानसून में हर तेज बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है और परिवार भय के माहौल में रात गुजारते हैं। विमला वर्मा ने प्रशासन से मांग की कि बंद पड़े कलवर्ट को जल्द चालू किया जाए, ताकि मानसून में होने वाली इस समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed