{"_id":"570904954f1c1b341bc810cc","slug":"culuturel-program-in-dharampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर नलवाड़ मेले की अंतिम जलेब में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर नलवाड़ मेले की अंतिम जलेब में उमड़ी भीड़
मंडी।
Updated Sat, 09 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर नलवाड़ मेला के समापन पर जलेब में शिरकत करते उपायुक्त संदीप कदम साथ भाजपा और कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। जिलास्तरीय धर्मपुर नलवाड़ एवं देवता मेला के समापन पर शनिवार को धूमधाम से जलेब निकली। शीतला माता मंदिर से मेला ग्राउंड तक जलेब में एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के रथ के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। जिसमें उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि मेलों में स्थानीय लोक संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा अनेक स्थानीय समस्याओं से भी अवगत करवाया। हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर ने मेले के सफल आयोजन में सभी वर्गों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
एसडीएम एवं मेला कमेटी अध्यक्ष किशोरी लाल ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा मेले के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष कुलदीप चम्बयाल, उपाध्यक्ष सपना ठाकुर, तहसीलदार जोगिंद्र पटियाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष रजत ठाकुर, भाजपा महामंत्री प्रताप सकलानी, कर्मचंद ठाकुर, देशराज पालसरा, बलवंत शर्मा, बीडीसी सदस्य पाल सिंह, ओम चंद, रमेश चंद, विनोद शर्मा, ठाकुर दास, राकेश सकलानी, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता नरेश गुप्ता, विद्युत बोर्ड के संत राम गर्ग, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ एसआर पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन