फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cultural programs will be held at Ramlila Maidan

रामलीला मैदान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs will be held at Ramlila Maidan
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय देवता मेला जोगिंद्रनगर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं रामलीला मैदान में आयोजित होंगी। रविवार को मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा ने नगर परिषद के पदाधिकारियों और स्थानीय कारोबारियों के साथ व्यवस्था जांचने के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में कारोबारियों को भी मेले का लाभ मिले, इसलिए सुबह दस बजे से रात दस बजे तक रामलीला मैदान में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं करवाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं की रस्साकशी, मटका फोड़ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। जोगिंद्रनगर का राज्यस्तरीय देवता मेला पहली अप्रैल से शुरू होगा। इसकी पहली एवं आखिरी जलेब का शुभारंभ भी रामलीला मैदान से होगा। मेला समिति के चेयरमैन डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि 124 देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था भी रामलीला मैदान में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेले में हर वर्ग की सहभागिता पर बल दिया और कहा कि मेले की शोभायात्रा में देवी-देवताओं की अगुवाई में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों को भी शामिल करने पर सहमति बनी है। कहा कि पांच दिवसीय मेले को बेहद आकर्षक बनाने के लिए उप समितियों का भी गठन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों को इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed