{"_id":"6aa160e28655fb13fe0102da","slug":"cultural-performances-by-womens-groups-enthralled-the-audience-at-hardagalu-nalwad-fair-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212666-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हरड़गलू नलवाड़ मेले में महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हरड़गलू नलवाड़ मेले में महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया दमखम, बथेरी टीम बनी वॉलीबाल विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। ऐतिहासिक हरड़गलू नलवाड़ मेले के दौरान आयोजित महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और युवाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक संध्या में चच्योट निधि बैंक के निदेशक राज ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान शिल्पा कुमारी तथा उपाध्यक्ष व उपप्रधान पवन कुमार ने उन्हें शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
हरड़गलू मेले में वॉलीबाल फाइनल में कुन्नू और बथेरी टीम में मुकाबला हुआ। इसमें बथेरी टीम ने विजेता बनी। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबला जोगिंद्रनगर व बथेरी टीम के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कुन्नु व भडवाहन टीम के बीच खेला गया। इसमें कुन्नु विजेता बनी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों ने एक से बढ़कर एक लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे प्रांगण को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, मेले के दूसरे सत्र में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीति के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने और सरकार के नशा मुक्ति अभियानों में सहयोग देने का आह्वान किया। रूप लाल ठाकुर ने खेल आयोजनों के लिए अपनी ओर से 31,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।