फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CTU bus will run from Chandigarh to Sarkaghat

Mandi News: चंडीगढ़ से सरकाघाट चलेगी सीटीयू की बस

Mon, 01 Sep 2025 03:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:42 PM IST
विज्ञापन
CTU bus will run from Chandigarh to Sarkaghat
बलद्वाड़ा, सरकाघाट, भांबला के पूर्व सैनिकों ने जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल के बलद्वाड़ा, सरकाघाट, भांबला और जाहू क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही बस सेवा की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने सरकाघाट के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स-सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) जगदीश वर्मा, मीडिया प्रभारी नायब सूबेदार (सेवानिवृत्त) अमृतलाल और कैप्टन कुमार सिंह गुलेरिया ने बताया कि वर्ष 2024 में सीटीयू निदेशक को पत्र लिखकर इस बस की मांग की गई थी। पूर्व सैनिकों का कहना है कि उन्हें और उनके परिवारों को मेडिकल सुविधा, पेंशन संबंधी कार्यों और अदालत के मामलों के लिए अक्सर चंडीगढ़ जाना पड़ता है। नई शुरू हुई बस सुबह 5:30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर फोरलेन, घुमारवीं और बलद्वाड़ा होते हुए 10:30 बजे सरकाघाट पहुंचेगी। एक घंटे रुकने के बाद यह बस 11:30 बजे वापस चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। जगदीश वर्मा ने इस निर्णय के लिए चंडीगढ़ सीटीयू निदेशक का धन्यवाद व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed