फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowd of youth increased in swimming pool and ravines

Mandi News: स्वीमिंग पूल और खड्डों में बढ़ी युवाओं की भीड़

Thu, 09 May 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Crowd of youth increased in swimming pool and ravines
जोगिंद्रनगर के ऐहजू स्थित स्विमिंग पूल में गर्मी से बचने के लिए स्विमिंग करते लोग ।   संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में अचानक गर्मी बढ़ने से लोग स्वीमिंग पूलों का रुख करना शुरू हो चुके हैं। खड्डों में भी युवा डुबकियां लगाकर गर्मी से निजात पा रहे हैं। शहर के ऐहजू स्थित स्विमिंग पूल में भीड़ उमड़ना शुरू हो चुकी है। यहां पर साधारण शुल्क अदा कर भी तेज धूप से बचने को लेकर स्विमिंग का लुत्फ हर वर्ग के लोग उठा रहे हैं। मच्छयाल स्थित खड्ड में गर्मी से राहत पाने के लिए युवा पीढ़ी की पानी में अठखेलियों का सिलसिला बीते कुछ दिनों से जारी है। वीरवार को मंडी पठानकोट हाईवे से सटे ऐहजू स्विमिंग पूल और सरकाघाट सड़क पर मच्छयाल स्थित खड्ड में काफी संख्या में लोग स्विमिंग करते हुए पाए गए। दोपहर 12 से तीन बजे तक चिलचिल्लाती धूप से बचने के लिए युवतियां दुपट्टे का सहारा ले रही हैं। वहीं नवजात शिशुओं के साथ बाजार पहुंच रही महिलाएं छाता लेकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रही है। मई में तपिश को देखते हुए जून में गर्मी अधिक होने की संभावना है। अधिकतम तापमान की बात करें तो यह दोपहर के समय 34 डिग्री भी पहुंच रहा है। हालांकि देर शाम बारिश की बौछारों से तापमान 14 डिग्री पहुंचने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिल रही है। , नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ विजेंद्र ने भी आम जनता और अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों से आग्रह किया है कि शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए स्वच्छ पानी और अधिक रसभरे फलों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed