{"_id":"685063a3f3c26ddce001bd97","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-regional-hospital-after-holiday-mandi-news-c-90-1-ssml1025-159398-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अवकाश के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अवकाश के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में सोमवार को पर्ची बनाने के लिए लोगो की उमड़ी भीड़। संवाद
मडी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह नौ बजे से ही पर्ची काउंटर पर लंबी कतारों में मरीज और तीमारदार अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
सामान्य ओपीडी सहित ऑर्थो, ईएनटी, नेत्र रोग, गायनी और बाल रोग ओपीडी के बाहर भी दोपहर तक मरीजों की भीड़ रही। सर्जिकल विशेषज्ञ ऑपरेशन डे होने के चलते ओटी में सेवारत रहे। सबसे ज्यादा भीड़ एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कक्षों के बाहर लगी। अस्पताल की सरकारी प्रयोगशाला में सुबह से दोपहर बारह बजे तक रोगियों ने अपने खून के नमूने दिए।
शनिवार और रविवार का अवकाश होने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल का जिम्मा रोजाना सत्र के हिसाब से एक-एक चिकित्सक के हवाले रहता है। सोमवार को कार्य दिवस होने पर विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इन्हें सभी ओपीडी में चिकित्सकों ने नियमित रूप से स्वास्थ्य लाभ दिया। एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने कहा कि सोमवार को कार्य दिवस होने पर मरीजों की अधिक ओपीडी रहती है। सभी मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता रहती है। संवाद