{"_id":"66af8c43683ca8cc5c0e7063","slug":"crowd-of-patients-again-gathered-in-joginder-nagar-hospital-20-percent-have-symptoms-of-jaundice-mandi-news-c-90-1-ssml1026-132533-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में फिर उमड़ी मरीजों की भीड़, 20 फीसदी में पीलिया के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में फिर उमड़ी मरीजों की भीड़, 20 फीसदी में पीलिया के लक्षण
Mon, 05 Aug 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रविवार को भी पीलिया के लक्षणों वाले मरीजों की भीड़ लगी रही। शनिवार आधी रात से लेकर रविवार दोपहर बाद चार बजे तक आपात सेवाओं में लगभग 80 मरीज पहुंचे। इनमें से 20 प्रतिशत में पीलिया के लक्षण पाए गए।
सामान्य लक्षण वाले मरीजों को आपात सेवाओं में ही प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर मरीजों को रोगी वार्ड में दाखिल करना पड़ा। जोगिंद्रनगर शहर के बाहर पढ़ाई करने वाले युवाओं में भी पीलिया के लक्षण दिखे हैैं। इसके बाद अभिभावकों ने उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया। रोगी वार्डों में भी अभी पीलिया के 30 मरीज का उपचार चल रहा है। अस्पताल के महिला, पुरुष, शिशु और सर्जिकल वार्ड में मरीजों के दाखिले किए गए हैं।
रविवार के अवकाश के दिन भी नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पीलिया संक्रमित मरीजों को उपचार देने में लगी रही। आपात सेवाओं में तैनात डॉ. बलवीर ने बताया कि अवकाश के दिन भी अस्पताल में पीलिया के लक्षण वाले कुछ मरीजों का इलाज किया गया। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि 24 घंटे पीलिया संक्रमित मरीजों को उपचार प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहीं।