फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowd of devotees throng the Mata Hateshwari Fair.

Mandi News: माता हाटेश्वरी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 06 Jul 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees throng the Mata Hateshwari Fair.
मौसम साफ रहने से दूसरे दिन बढ़ी रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी) माता हाटेश्वरी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से मौसम साफ रहने के कारण मेले में दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और मेले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक रौनक का भरपूर आनंद उठाया।
मेले में सजे विभिन्न व्यापारिक स्टॉलों पर भी दिनभर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने घरेलू सामान, खिलौने, मिठाइयों तथा अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आए व्यापारियों के चेहरों पर भी संतोष नजर आया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भी विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में एससी-एसटी विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेला समिति की ओर से पुरस्कार एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर, उप प्रधान चिंत नायक, कोषाध्यक्ष बलदेव राणा, छिंज कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण चंद कौशल व श्री देव माहूंनाग चुनाहन मंदिर कमेटी अध्यक्ष रमेश यादव सहित समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ईजीसी पलोहटा की टीम ने छम्यार को हराया
कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ईजीसी पलोहटा ने शिव शक्ति स्पोर्ट्स क्लब छम्यार को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर ने एंजल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर को पराजित किया, जबकि तीसरे मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर राजपुर ने कबड्डी टीम चोलथरा को शिकस्त दी। एक अन्य रोमांचक मैच में बाबा जोगो स्पोर्ट्स क्लब जोगो ने कबड्डी टीम पटियाला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed