फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women fraud

अविवाहित बता शादीशुदा महिला ने विवाह रचा उड़ाए गहने

Fri, 18 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 18 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल की दारपा पंचायत में एक विवाहित महिला ने अविवाहित बनकर युवक से शादी कर दो लाख के गहने लेकर भाग गई। महिला ने खुद को अविवाहित होने के फर्जी दस्तावेज बनाए थे। युवक की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दारपा निवसी रत्न चंद पुत्र सुख राम ने सरकाघाट थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2010 में वह एक युवती से मिला। उसका असली नाम कुछ और था, लेकिन उसने युवक को अपना नाम सीमा शर्मा बताया। उसने बताया कि वह बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत है और अविवाहित है।
विज्ञापन


यह जानकर शिकायतकर्ता ने उसके साथ एक्जेटिव मजिस्ट्रेट शिमला के सामने शादी कर ली। विवाह के बाद चार साल तक साथ रहने के बाद कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि वह पहले से ही विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। इस दौरान दोनों में ब्रेकअप होने के बाद महिला बिना बताए गहने लेकर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ने जानबूझ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष अविवाहित होने का प्रमाण देकर धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। उधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्घ आईपीसी की धारा 420, 120बी, 463, 464, 468, 499, 301, 197 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed