फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two man dead

टिप्पर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 16 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

मंडी-कटौला सड़क पर रूंझ के पास शनिवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को मंडी से कमांद की ओर जा रहा टिप्पर (एचपी 66-1442) रूंझ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें तारकोल के ड्रम रखे हुए थे। कई पलटे खाने के बाद टिप्पर पेड़ों पर अटक गया। हादसे में टिप्पर में सवार झारखंड के दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक कुंदन लाल निवासी करनेहड़ गांव गलमा घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और कमांद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल चालक को निकाल कर जोनल अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान झारखंड के सेरका गांव निवासी सुखराम (27) व सराय टोली झारखंड निवासी सोमा जोजो (37) के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमांद चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल कर्ण सिंह ने बताया कि टिप्पर में तारकोल के ड्रम रखे थे। टिप्पर मंडी से कमांद की ओर जा रहा था। हादसे में झारखंड के दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed