फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   three house thieft

तीन घरों के ताले तोड़े, चार तोले से अधिक सोने के आभूषण चोरी

Sat, 25 Mar 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 25 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

भड़याड़ा पंचायत के हरबेहडू गांव में तीन घरों के ताले तोड़ कर चोर लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने दो घरों से चार तोले से अधिक सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किए जबकि एक घर में कीमती सामान न मिलने से शातिरों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मौके का दौरा कर प्रभावितों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत भड़याड़ा के हरबेहडू गांव में गत रात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़े। हरबेहडू गांव में पूर्व सैनिक ज्ञान चंद के घर में बेटे के कमरे के ताले तोड़ सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किए। वारदात के वक्त घर के सभी सदस्य अन्य कमरों में सोए हुए थे। ज्ञान चंद ने बताया कि चोरों ने उनके बेटे देशराज के कमरे में अलमारी को तोड़कर अंदर रखे लगभग चार तोले के आभूषणों अंगूठी, टीक, मंगलसूत्र तथा चांदी के कुछ आभूषणों को चुरा लिया।
विज्ञापन


चोरों ने ज्ञान चंद के भाई रतन चंद के रसोईघर व एक कमरे का ताला तोड़ कर सोने की एक अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। रतन चंद इन दिनों शिमला में कार्यरत हैं। दो घरों में सोने व चांदी के आभूषण चुराने के बाद शातिरों ने गांव की बुजुर्ग महिला प्रभी देवी के घर के तालों को तोड़ा, लेकिन घर के तलाशी के दौरान चोरों के हाथ कोई भी कीमती सामान नहीं लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। घट्टा पुलिस चौकी के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed