{"_id":"5880f1594f1c1b9a25efe4fb","slug":"three-arrested-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 ग्राम चरस सहित तीन कार सवार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 ग्राम चरस सहित तीन कार सवार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,सुंदरनगर (मंडी)।
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के तहत वीरवार को एनएच-21 पर पुंघ के समीप नाके के दौरान पुलिस ने तीन युवकों से 200 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ में वीरवार को नाका लगा रखा था। इस दौरान मंडी से बिलासपुर की ओर जा रही एक कार (एसपी64बी/0137) को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार लोगों की जांच की गई तो पुलिस ने 200 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने कार सवार अक्षय शर्मा निवासी जुब्बल, शिमला, सुरेंद्र कुमार निवासी सिरमौर और पुलकित वर्मा निवासी सोलन को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। चरस बरामद करने वाले पुलिस दल में हेड कांस्टेबल टेक चंद, कमल किशोर, नारायण सिंह, मान सिंह और विजय सेन शामिल रहे।
विज्ञापन