फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sewratri festival

शिवरात्रि महोत्सव में दिखेगी श्रीलंका की लोक संस्कृति की झलक

Fri, 26 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 26 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव-2016 में पहली बार श्रीलंका की लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में श्रीलंका का लोक सांस्कृतिक दल कार्यक्रम पेश करेगा। इसके लिए आईसीसीआर ने स्वीकृति दे दी है। पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोक संस्कृति दल अपनी प्रस्तुति शिवरात्रि महोत्सव में दे चुके हैं।

विज्ञापन


महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में अंतरराष्ट्रीय लोक संस्कृति के प्रदर्शन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की उपसमिति ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) को आवेदन किया है। इस पर आईसीसीआर ने श्रीलंका के लोक सांस्कृतिक दल को महोत्सव में अपने देश की संस्कृति प्रदर्शन करने के लिए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


शिवरात्रि महोत्सव 2014 में थाईलैंड के लोक संस्कृति दल ने अपनी प्रस्तुति दी थी। उधर, एडीसी मंडी व शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति के संयोजक ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लोक संस्कृति दल के लिए आईसीसीआर को आवेदन किया था। आईसीसीआर ने श्रीलंका के लोक संस्कृति दल को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में श्रीलंका के अलावा अन्य देशों के सांस्कृतिक दल को स्वीकृति मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में आईसीसीआर से केवल श्रीलंका के ही सांस्कृतिक दल को स्वीकृति मिली है। अन्य देशों के सांस्कृतिक दल को स्वीकृति मिलना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed