{"_id":"57151f844f1c1b86768b4568","slug":"rape-attampt-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने पति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराजघाटी में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने दो अन्य लोगों के खिलाफ उसकी जबरन शादी करवाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 366, 120 बी और 506 के तहत मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा दिया है। एसएचओ गोहर लाल सिंह ने केस दर्ज करने की पुुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराजघाटी के जूड़ गांव की एक विवाहिता ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि सराजघाटी के एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने उसकी क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ शादी करवा दी। शादी के दो माह बाद तक उसके पति ने उसका पंचायत में नाम दर्ज नहीं करवाया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बार-बार कहने पर भी उसके पति ने उसका नाम पंचायत में दर्ज नहीं करवाया।
विज्ञापन
उसके बाद महिला ने अपने पति और शादी करवाने वाले एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ जबरन शादी करवाने और दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ गोहर लाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन